भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी पर करें ये आसान टोटके, घर में आएगी सुख-समृद्धि

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन उनका बालरूप लड्डू गोपाल के रूप में पूजित होता है.

2025 में कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी. भक्त पूरे दिन व्रत रखते हैं और रात में निशित काल में पूजा करते हैं.

कहा जाता है कि श्रीकृष्ण का जन्म निशित काल में हुआ था. यह समय भक्ति और ध्यान का सबसे शुभ समय माना जाता है.

पूजा में तुलसी के पत्ते, घर की बनी मिठाई और पंचामृत लड्डू गोपाल को अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है.

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को अपने हाथों से बना हुआ भोग प्रेम और श्रद्धा से अर्पित करें. इससे उनका आशीर्वाद मिलता है.

इस दिन श्रीकृष्ण की जन्मकथा जरूर सुनें, जो हमें सिखाती है कि अंधकार में भी प्रकाश का जन्म होता है.

रात भर श्रीकृष्ण के भजन गाएं, मंत्र जाप करें और उनके नाम का स्मरण करें. यह मन को शांति देता है.

पूजा के समय अपनी समस्याएं श्रीकृष्ण के सामने रखें और उनके आशीर्वाद की कामना करें.

इन उपायों से लड्डू गोपाल प्रसन्न होते हैं और घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है.