टीवी सेलेब्स ने स्ट्रीट डॉग्स के लिए मनाया स्वतंत्रता दिवस, साझा की खास बातें
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीवी इंडस्ट्री की कई प्रसिद्ध हस्तियों ने न सिर्फ तिरंगे के महत्व को सेलिब्रेट किया, बल्कि स्ट्रीट डॉग्स और अन्य जानवरों के अधिकारों की भी चर्चा की
सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता केवल इंसानों के लिए नहीं है, बल्कि उन जीवों के लिए भी जरूरी है जो हर दिन हमारे साथ बिना शर्त प्यार बांटते हैं
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने मुंबई के एनिमल होम शेल्टर का दौरा किया और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया
उन्होंने बताया कि वहां कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कुत्ते और बिल्लियां भी प्यार और देखभाल के साथ खुश रहती हैं
अंकिता ने कहा, 'इस स्वतंत्रता दिवस पर हमें उनके अधिकारों का भी ध्यान रखना चाहिए. उन्हें जीने, सुरक्षित रहने और प्यार पाने का हक है.'
इसी तरह आरती सिंह ने तीन स्ट्रीट डॉग्स के साथ एक तस्वीर शेयर की और कहा, 'ये देश और ये धरती सबकी है. जानवर भी प्यार की भाषा समझते हैं. इनके लिए भी आजादी होनी चाहिए.'
अभिनेत्री अनुष्का सेन, रीम शेख, अवनीत कौर और निया शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज और पोस्ट के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं साझा किया
रुपाली गांगुली ने अपने शो के सेट से तिरंगे के पास खड़े होकर स्ट्रीट डॉग्स के साथ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'ये देश सिर्फ हमारा नहीं, इन बेज़ुबानों का भी है.'
अभिनेत्री देबोलिना भट्टाचार्जी ने भी अपने परिवार और पालतू कुत्ते के साथ पार्क में तस्वीर शेयर कर 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
इस तरह टीवी की जानी-मानी हस्तियों ने इस साल स्वतंत्रता दिवस को सिर्फ एक राष्ट्रीय उत्सव नहीं, बल्कि जानवरों के अधिकारों के महत्व को भी सामने लाने का अवसर बनाया