कौन-कौन बन चुके हैं भारत के उपराष्ट्रपति? जानिए अब तक का पूरा इतिहास
16, जुलाई 2022 से उपराष्ट्रपति का पद संभाल रहे जगदीप धंकड़ ने स्वास्थ्य कारणों के चलते 21 जुलाई, 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
आइए इस बीच जानते है कि अभी तक किन-किन लोगों ने उपराष्ट्रपति का पद संभाला है.
सबसे पहली बार भारत के उपराष्ट्रपति का पद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 13 मई, 1952 से 12 मई, 1962 तक संभाला था, जो लगातार दो बार उपराष्ट्रपति चुने गये.
इसके बाद 13 मई, 1962 से 12 मई, 1967 तक डॉ. जाकिर हुसैन और 13 मई, 1967 से 3 मई, 1969 तक वी.वी. गिरि ने इस पद को संभाला .
गोपाल स्वरूप पाठक ने 1969 से 1974 तक और बी.डी. जट्टी ने 1974 से 1979 तक उपराष्ट्रपति का पद पर बने रहे.
इसके बाद एम. हिदायतुल्लाह ने 1979 से 1984 तक जिसके बाद आर वेंकटरमन 1984 से 1987 तक संभाला.
फिर डॉ. शंकर दयाल शर्मा को यह पद सौपा गया, जिन्होंने इसे 1987 से 1992 तक संभाला.
उसके बाद के.आर. नारायणन ने 21 अगस्त 1992 से 24 जुलाई 1997 तक जिनके बाद कृष्णकांत ने
21 अगस्त 1997 से 27 जुलाई 2002 तक संभाला.
भैरों सिंह शेखावत ने 19 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007 तक फिर एम. हामिद अंसारी ने 11 अगस्त, 2007 से 10 अगस्त, 2017 तक लगातार दो बार इस पद को संभाला.
एम. वेंकैया नायडू ने 11 अगस्त, 2017 से 10 अगस्त, 2022 फिर जगदीप धनखड़ ने 11 अगस्त, 2022 से 21 जुलाई, 2025.