Amazon के जंगल में मिला दुनिया का सबसे लंबा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान

सांप का नाम सुनते ही कई लोगों की हालत खराब हो जाती है. दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप का नाम शामिल है.

दुनिया में सांप की करीब चार हजार प्रजातियां पाई जाती हैं. इनमें सापों की 600 प्रजातियां बेहद खतरनाक और जहरीली होती हैं.

इसके अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह के सांप पाए जाते हैं. इनमें कई बेहद जहरीला होते हैं, तो कुछ जहरीले होते हैं. दुनिया में अभी तक एनाकोंडा को सबसे विशाल सांप माना जाता है.

एनाकोंडा के ऊपर कई फिल्में भी बन चुकी हैं, जिसमें बड़े-बड़े एनाकोंडा सांपों को दिखाया गया है. लेकिन अब यह काल्पनिक नहीं बल्कि हकीकत में मिले हैं. 

वैज्ञानिकों ने अमेजन के घने जंगलों में एक नई खोज की है जिसमें उन्हें  नॉर्थर्न ग्रीन एनाकोंडा नाम का एक नया सांप मिला है. इसका वजन और लंबाई देखर वैज्ञानिक भी हैरान है. 

पहले माना जाता था कि नॉर्थर्न ग्रीन एनाकोंडा दुनिया का सबसे पड़ा सांप है. हालांकि यह उससे भी बड़ी खोज है.

बता दें की खोजा गया नॉर्थर्न ग्रीन एनाकोंडा सांप 26 फीट लंबा है जिसका वजन 500 किलोग्राम है. अब तक का ये सबसे बड़ा सांप है. 

एक रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने यह खोज वाओरानी आदिवासी लोगों के साथ मिलकर की है. इस सांप को एक सीरीज में दिखाया गया था. 

अभी तक का रिकॉर्ड में सबसे लंबा सांप 7.67 मीटर का Reticulated Python है. 

अब नई प्रजाति के मिलने से वैज्ञानिक को विश्वास है कि भले ही 25 फीट एनाकोंडा नहीं देखा गया लेकिन पूरी संभावना है ये जंगल में मौजूद हो और अभी तक खोजे ना गए हो.