गणेश चतुर्थी पर ले आएं ये सारी वस्तुएं, बरसेगी भगवान गणेश की कृपा
गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से घर में सुख एवं शांति की प्राप्ति होती है.
इस वर्ष यह पर्व 27 अगस्त से शुरू होगा, जो 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होगा. यह पर्व कुल 10 दिनों का होता है, जो हिंदू धर्म में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है.
हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार साल के भाद्रपद महिने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं को घर लाने से भगवान गणेश के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा की प्राप्ति होती है.
इस दिन इन वस्तुओं को लाने पर घर में आर्थिक समृद्धि और सुख-शांति की भी प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं वो कौन-सी विशेष वस्तुएं हैं.
इन वस्तुओं में सबसे पहले एकाक्षी नारियल है जिसे घर लाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.
दूसरी वस्तु है शंख. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिन घर में शंख को लाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर की नकारात्मक उर्जा खत्म हो जाती है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर में भगवान गणेश की नृत्य करती प्रतीमा को स्थापित करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है.
भगवान कूबेर को धन और एश्वर्य का देवता माना जाता है और इनकी कृपा से घर में धन की वर्षा होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कूबेर की प्रतिमा को उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है.