डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आसान हेल्थ टिप्स

गर्मी और बदलते मौसम में शरीर को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है. अक्सर लोग प्यास लगने तक पानी पीने का इंतजार करते हैं, लेकिन यह आदत शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है

पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन (Dehydration) शरीर में कई गंभीर बीमारियों को जन्म देती है

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जब शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है तो सबसे पहले इसका असर त्वचा, किडनी और मस्तिष्क पर दिखाई देता है

सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, होंठों का सूखना, त्वचा का रूखापन और पेशाब का गहरा पीला रंग इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. इन संकेतों को नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है

पानी की कमी लंबे समय तक बनी रहने पर किडनी स्टोन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), लो ब्लड प्रेशर और हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियां बढ़ सकती हैं

कई बार डिहाइड्रेशन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है और बेहोशी तक की स्थिति आ सकती है

विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए

अगर कोई शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय है या बाहर धूप में काम करता है तो उसे और अधिक पानी की आवश्यकता होती है. सिर्फ पानी ही नहीं, नारियल पानी, नींबू पानी और मौसमी फल भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं

इसलिए अगर शरीर पानी की कमी के छोटे-छोटे संकेत दे रहा है, तो उन्हें हल्के में न लें. समय रहते पर्याप्त पानी पीना न केवल शरीर को फिट रखेगा बल्कि गंभीर बीमारियों से भी बचाएगा