18 साल बाद भी IMDB पर तगड़ी रेटिंग के साथ ये फिल्म कर रही है राज
साउथ फिल्मों का अपना ही इतिहास रहा है साथ ही साउथ फिल्मों के कई सुपरस्टार्स ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है.
आज हम आपको एक ऐसी साउथ थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे है जो एक्शन, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर है.
यह फिल्म 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी ने इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट कर दिया था.
अब ये फिल्म 18 साल बाद दोबारा दर्शकों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मस्ट वॉच फिल्म बन गई है.
इस फिल्म की कहानी में एक शख्स जो विदेश से करोड़ो कमाकर अपने देश लौटकर वहां के गरीब लोगों को के लिए फ्री में स्कूल और हॉस्पिटल बनावाता है.
लेकिन उसके इस सपने के आगे एक राजनेता आड़े आ जाता है जो बहुत भ्रष्ट होता है जिसके कारण वह शख्स पूरी तरह कंगाल हो जाता है. आइए जानते है यो कौन सी फिल्म है.
कोई और नहीं, बल्कि सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म शिवाजी द बॉस है.
यह फिल्म अपने रिलीज के 18 साल बाद भी IMDB पर 7.6 रेटिंग के साथ आज भी टॉप पर बनी हुई है.
ये फिल्म अमेजन प्राइम पर उपल्बध है, जहा इसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.