अब घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में मोबाइल से खरीद सकते हैं जमीन, Zepto ने शरू की अनोखी सर्विस

आपने जेप्टो से सिर्फ दूध, ब्रेड या कोई ग्रॉसरी सामान ऑर्डर करते हुए तो जरूर सुना होगा. लेकिन क्या आपने कभी Zepto से जमीन खरीदने के बारे में सुना है.

सुनकर आपको जरूर हैरानी होगी लेकिन यह सच है. अब आप घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स से जमीन खरीद सकते हैं. 

द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने जेप्टो के साथ मिलकर जमीन खरीदने की प्रोसेस को स्मार्टफोन पर कुछ ही मिनटों में आसान बना दिया है. इस अनोखी पहल की शुरुआत जन्माष्टमी से हुई है. 

अगर आप दिल्ली-NCR में जमीन लेने के बारे में सोच रह हैं तो सिर्फ 10 मिनट में आपका यह काम हो सकता है. इसके लिए आपको बस फोन में Zepto ओपन करना होगा. 

Zepto ऐप पर  जाकर अगर यूजर्स सर्च बॉक्स में Land लिखेंगे तो उन्हें सीधे HoABL के प्रोजेक्टस की लिस्ट दिखेगी. यहां से वे उपलब्ध जमीन देख सकते हैं.

टोकन अमाउंट का पेमेंट कर सकते हैं और आगे की जानकारी के लिए सेल्स टीम से कनेक्ट भी कर सकते हैं. खात बात तो यह है कि टोकन अमाउंट रिफंडेबल होगा और बाकी पेमेंट किश्तों में किया जा सकेगा. 

यह जमीन दिल्ली से लगभग 2.5 घंटे की दूरी पर और जल्द बनने वाले जेवर एयरपोर्ट से करीब 1.5 घंटे की दूरी पर स्थित है. 

इसके अलावा Zepto पर महाराष्ट्र में मौजूद जमीन की जानकारी भी देख सकता है और वहीं से खरीदारी की प्रक्रिया भी शुरू की  जा सकती है. 

इस पार्टनरशिप का मकसद है कि यूजर्स को जमीन खरीदने का भरोसेमंद और झंझट-मुक्स अनुभव मिलेगा. यानी अब अपने सपनों की जमीन खदीने के लिए ब्रोकर या लंबे प्रोसेस में उलझने की जरूरत नहीं होगी.