चीन बना रहा है अनोखा रोबोट, अब बच्चे पैदा करेंगी मशीनें!   

जरा सोचिए, अगर इंसानों की जगह रोबोट बच्चे पैदा करें? जी हां, ये साइंस फिक्शन नहीं, हकीकत में होने जा रहा है.

चीन की एक कंपनी ने ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार किया है, जिसमें आर्टिफिशियल वूम्ब यानी कोख लगाया जाएगा.

ये रोबोट 10 महीने तक बच्चे को मां की तरह गर्भ में पाल सकेगा. बच्चे को पोषण और ऑक्सीजन सब कुछ मशीन सप्लाई करेगी.

रोबोट बनाने वाली कंपनी का नाम है काइवा टेक्नोलॉजी (Guangzhou). इसके फाउंडर डॉ. झांग किफेंग का दावा है कि ये भविष्य की मदरहुड टेक्नोलॉजी है.

अब सवाल है कि ये रोबोट आखिर काम कैसे काम करेगा? तो, ये एक खास ट्यूब्स के जरिए बच्चे को वही न्यूट्रिशन और ऑक्सीजन प्रदान कराएगा, जो इंसानी गर्भ में मिलता है.

सबसे बड़ी बात है कि इसमें खर्च भी कम! होगा. जहां सरोगेसी में 70-75 लाख रुपये लगते हैं, वहीं ये रोबोटिक प्रेग्नेंसी सिर्फ 12-14 लाख रुपये में हो सकती है.

रिसर्चर्स का मानना है कि ये सरोगेसी कराने वालों के लिए वरदान है. खासकर उनके लिए जो मेडिकल वजहों से प्रेग्नेंसी नहीं कर पाते.

लेकिन इसका एक नुकसान भी है, लोगों को लग रहा है कि इससे महिलाओं में गर्भ धारण की संख्या तेजी से घट सकती है. भविष्य में इसके दुष्परिणाम भी सामने आ सकते हैं.

फिलहाल, ये टेक्नोलॉजी दुनिया को चौंका रही है. अब देखना ये होगा कि आने वाले सालों में मां और मशीन का रोबोटिक रिश्ता कहां तक जाने वाला है.