Bigg Boss 19 जल्द करने वाला है टीवी पर दस्तक, कंफर्म कंटेस्टेंट्स का हुआ खुलासा, जानें पूरी लिस्ट
कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है. इस बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट देखकर फैंस हैरान भी हैं और एक्साइटेड भी.
खबर है कि मेकर्स ने इस बार बड़े नामों से ज़्यादा Personality और कंटेस्टेंट्स के Traits पर ध्यान दिया है. यानी एंटरटेनमेंट का पूरा मसाला मिलेगा.
बता दें कि बिग बॉस 19, 24 अगस्त से टीवी पर दस्तक देने वाला है.इस शो को लेकर लोगों में क्रेज बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते है कौन-कौन होंगे इस बार शो का हिस्सा.
Amaal Mallik– म्यूजिक की दुनिया का जाना-पहचाना नाम. अरमान मलिक के भाई और अनु मलिक के भतीजे. म्यूजिक हिट्स के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं.
Zeishan Quadri- गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक और एक्टर. फिल्म के दूसरे पार्ट में डेफिनिट का रोल निभा चुके हैं. कई विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहे हैं.
Gaurav Khanna– अनुपमा में अनुज कपाड़िया बनकर घर-घर पॉपुलर. कभी आईटी कंपनी में मैनेजर थे, आज टीवी के बड़े सितारे.
Mridul Tiwari– यूपी के इटावा के रहने वाले पॉपुलर यूट्यूबर. The MriDul चैनल पर 19 मिलियन फॉलोअर्स. कॉमेडी वीडियोज़ के लिए मशहूर.
Nehal Chudasama– मॉडल और फिटनेस एक्सपर्ट. मिस दीवा यूनिवर्स 2018 की विजेता और मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.
Awez Darbar और Nagma Mirajkar– सोशल मीडिया के पावर कपल. आवेज इस्माइल दरबार के बेटे और नगमा पॉपुलर फैशन इन्फ्लुएंसर. दोनों की लव लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है.
इसके अलावा Ashnoor Kaur, Abhishek Bajaj, Baseer Ali और Tanya Mittal जैसे नाम भी घर का हिस्सा बनेंगे. लिस्ट देखकर साफ है कि इस बार बिग बॉस 19 में ड्रामा, मस्ती और तड़का सब मिलेगा.