दुनिया के वो 5 देश, जहां सबसे ज्यादा आते हैं भूकंप
भूकंप दुनिया की सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं में से एक है. कुछ देशों में तो ये अक्सर आते रहते हैं और भारी नुकसान भी करते हैं.
आज हम आपको ऐसे ही टॉप 5 देशों के बारे में बताने वाले है जहां सबसे ज्यादा भूकंप आता है. साथ ही बताएंगे इसके पीछे का कारण.
चीन
इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है चीन का है. यहां अब तक 186 बड़े भूकंप आ चुके हैं. यहां पश्चिमी और मध्य हिस्सों में झटके ज्यादा आते हैं.
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया ‘Ring of Fire’ पर बसा है. अब तक यहां 166 बड़े भूकंप आ चुके हैं. भूकंप और सुनामी से बचाव के लिए लोग हमेशा अलर्ट रहते हैं.
ईरान
ईरान में दर्ज हुए हैं 109 बड़े भूकंप. यह देश कई tectonic faults पर बसा है, इसलिए यहां अचानक तेज झटके आते रहते हैं.
जापान
जापान को Earthquake Capital भी कहा जाता है. यहां चार tectonic plates आपस में टकराती हैं. अब तक 98 बड़े भूकंप आ चुके हैं.
जापान में हर स्कूल और ऑफिस में भूकंप की ड्रिल होती है. बिल्डिंग्स भी खास तरीके से बनाई जाती हैं ताकि झटकों में गिरें नहीं.
अमेरिका
पांचवें नंबर पर है USA. यहां अब तक 78 बड़े भूकंप दर्ज हुए हैं. कैलिफोर्निया और अलास्का सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं.
क्यों आते हैं भूकंप?
जब tectonic plates आपस में टकराती हैं या खिसकती हैं, तो धरती हिलती है और भूकंप आता है.
दरअसल, जो देश plates के जंक्शन या Ring of Fire पर हैं, वहीं भूकंप ज्यादा आते हैं. इसीलिए ये 5 देश दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप झेलते हैं.