दुनिया के वो 5 शहर जहां एक बार सूरज डूब जाए तो महीनों तक नहीं आता, जानिए वजह

क्या आप जानते हैं? हमारी धरती पर कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां कई-कई हफ़्तों या महीनों तक सूरज की रोशनी देखने को नहीं मिलती.

अंटार्कटिका में साल के सिर्फ दो मौसम होते हैं, गर्मी और सर्दी. सर्दियों के पूरे 6 महीने यहां सूरज बिल्कुल नहीं निकलता. आईए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं.

स्वालबार्ड, नॉर्वे यहां अक्टूबर के अंत में सूरज डूब जाता है और फरवरी तक दोबारा दिखाई ही नहीं देता. ये वही जगह है जहां पोलर नाइट का अनुभव होता है.

बोरो, अलास्का (USA) ये जगह दुनिया के सबसे उत्तरी शहरों में से एक है. यहां सर्दियों में हफ़्तों तक सिर्फ अंधेरा ही रहता है क्योंकि यहां काफी वक्त तक सूरज नहीं उगता.

मुरमांस्क, रूस यहां सर्दियों में करीब 40 दिन तक सूरज गायब रहता है. इसे “ध्रुवीय रात” कहते हैं. यानी यहां पर पीरे चालीस दिनों तक सूरज की एक किरण भी नहीं पहुंचती है.

लैपलैंड, फिनलैंड ये फिनलैंड का सबसे उत्तरी भाग है. सर्दियों में यहां सूरज कई हफ़्तों तक क्षितिज से ऊपर उठता ही नहीं. हर तरफ सिर्फ अंधेरा और बर्फ दिखाई देते हैं.

नूनावुत, कनाडा यहां गर्मियों में 24 घंटे सूरज चमकता है. लेकिन सर्दियों में लगातार 30 दिन अंधेरा छाया रहता है.

इन सभी जगहों पर रहने वाले लोग अंधेरे के हिसाब से अपनी दिनचर्या बदलते हैं. कम रोशनी के लिए खास इंतज़ामों से जीवन आगे बढ़ता है.

तो अगली बार जब आप सूर्योदय देखें, याद रखिएगा कि दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां लोग महीनों तक सूरज की एक झलक को तरसते हैं.