कब से शुरू हुआ एशिया कप टूर्नामेंट, किस टीम ने जीती सबसे ज्यादा ट्रॉफी, जाने इतिहास
2025 एशिया कप की अनाउंसमेंट हो चुकी है, ये 9 सितंबर 2025 से खेला जाएगा.
इस बीच आइए जानते हैं एशिया कप का इतिहास और इससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स.
एशिया कप पहली बार 1984 में खेला गया था और तब से लेकर अभी तक कुल 15 एशिया कप खेले जा चुके हैं.
एशिया कप वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेला जाने वाला टूर्नामेंट है, हालांकि 15 में से 2 एशिया कप टूर्नामेंट t20 फॉर्मेट में खेला गया है और इस साल भी ये t20 फॉर्मेट खेला जाएगा.
दरअसल जिस साल t20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, उस साल का एशिया कप भी t20 फॉर्मेट खेला जाता है.
एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रहा है, जिसने 15 में से कुल 7 एशिया कप जीत कर सबसे ज्यादा ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है.
पहला एशिया कप भारत, श्री लंका और पाकिस्तान के बीच हुआ था, जिसके फाइनल्स में भारत ने श्री लंका को हरा कर एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कि थी.
1986 में दूसरा एशिया कप खेला गया, जिसमें श्री लंका चैंपियन बनी थी. हालांकि, भारत ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था.
श्री लंका ने 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है, वहीं पाकिस्तान केवल दो बार एशिया कप को अपने हाथो से पकड़ पाया है.