बैल से खेती करने वाले किसानों को सरकार देगी 30 हजार रुपये, कैसे मिलेगा फायदा?

राजस्थान सरकार ने बैलों से खेती करने वाले लघु और सीमांत किसानों के प्रोत्साहन राशि योजना की घोषणा की है.

इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और बैलों का संरक्षण करना है.

किसान ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और जिला मुख्यालयों पर आवेदन जमा कर सकते हैं.

पोर्टल शुरू होने के बाद आवेदन ऑनलाइन अपलोड होंगे.

योजना का लाभ उठाने के लिए किसान के पास दो बैल होने चाहिए जिनकी उम्र 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

लाभार्थी केवल लघु व सीमांत किसान होंगे, जिनमें पुजारी भी शामिल हैं जो मंदिर भूमि पर खेती करते हैं.

किसानों को आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखनी होगी और दस्तावेजों की पूर्ति एक महीने में करनी होगी.

योजना के तहत किसानों को 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.