किस थीम पर तैयार हुआ Big Boss 19 का घर? यहां देखें Inside तस्वीरें

शो 24 अगस्त, रविवार से शुरू हो रहा है. इस सीज़न में सबकुछ लोकतंत्र की थीम पर डिजाइन किया गया है. मतलब फैसले, बहस और जनमत… बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा.

घर के अंदर एक असेंबली हॉल बनाया गया है. लंबी टेबल, कुर्सियाँ और पूरा सेटअप देखकर सच में संसद जैसा फील आता है. यहीं होंगी बहसें और फैसले!

असेंबली का स्पीकर कौन होगा? ये अब तक सीक्रेट है. कंटेस्टेंट्स में से कोई चुना जाएगा या कोई ट्विस्ट आएगा, ये देखना मजेदार रहेगा.

 लिविंग रूम और कन्फेशन रूम बेहद कलरफुल हैं. माहौल ऐसा कि हर इमोशन और हर ड्रामा स्क्रीन पर और भी पॉप करेगा.

बड़े बिग बॉस टीवी के जरिए सलमान खान कंटेस्टेंट्स से बात करेंगे, नियम समझाएंगे और टास्क सुनाएंगे. यहीं से आएंगे सरप्राइज़ अनाउंसमेंट्स भी.

टीवी के पास ही डाइनिंग एरिया और किचन है. यहीं होंगे किचन के झगड़े, बनेंगी ग्रुप्स और यहीं बनेगा घर का “फूड पॉलिटिक्स”!

इस बार सिंगल बेड नहीं केवल डबल और ट्रिपल शेयरिंग! मतलब पर्सनल स्पेस भूल जाइए, अब बेड भी शेयर करना पड़ेगा. दो अटैच्ड वॉशरूम भी दिए गए हैं.

जिम और स्विमिंग पूल दोनों का बंदोबस्त है. कंटेस्टेंट्स जिम में पसीना बहाएंगे और पूल में चिल करेंगे, वर्कआउट बनाम रिलैक्स का परफेक्ट बैलेंस.

पूरे घर में हाई-क्लास लाइटिंग और 24x7 CCTV लगे हैं. “डेमोक्रेसी” थीम के मुताबिक हर मूवमेंट रिकॉर्ड होगा.  तो तैयार हो जाइए, ड्रामा और डिबेट का फुल पैकेज आने वाला है!