Ganesh Chaturthi 2025: इन 5 भोग से करें बप्पा का स्वागत, मिलेगा आशीर्वाद
गणेश चतुर्थी को हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. इस साल ये 27 अगस्त से पूरे 10 दिनों तक मनाया जाएगा.
ये दिन भगवान गणेश जिन्हें विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता कहा जाता है के जन्मदिन के रूप में पूरी धूम-धाम और जश्न के साथ मनाया जाता है.
इस त्योहार की शुरुआत भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने के बाद से होती है. श्रद्धालु अपने घरों में गणेश जी की मूर्ती लाकर 10 दिनों तक पूजा करते हैं.
कहा जाता है कि भगवान गणेश को लड्डू बहुत पसंद थे और इसी वजह से भोग ते तौर पर उन्हें लड्डू दिए जाते हैं, लेकिन लड्डू के अलावा और भी मिठाईयां हम उन्हें भोग लगा सकते हैं.
मोतीचूर के लड्डूछोटी बूंदी से बने सुनहरे मोतीचूर के लड्डू गणेश जी की सबसे पसंदीदा मिठाई में से एक हैं. इनती खुशबू और आकार खुशी, संपूर्णता और समृद्धि का प्रतीक माने जाने हैं.
पायसम
ये मिठाई दूध, गुड़ और चीनी से बनाई जाने वाली साउथ इंडिया की सबसे मशहूर मिठाई है. इसमें इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
केले का शीराइसे सूजी, पके केले, दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है. केले का शीरा कई मंदिरों में प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है. ये व्यंजन भी गणेश भगवान को काफी प्रिय है.
नारियल के चावल
इसे बनाने के लिए चावल को नारियल के दूध में पकाया जाता है. साउथ इंडियन रीति रिवाजों में इस व्यंजन को शुभ माना जाता है और ये भगवान गणेश को अरर्पित किया जाता है.
रावा पोंगल
रवा पोंगल भी गणेश चतुर्थी के दिन बनया जाने वाला खास पकवान है. ये सूजी, मूंग दाल, घी और काजू से बना बड़ा ही स्वादिष्ट व्यंजन है.