Honey Singh ने जाती लोगों का दिल, सड़क किनारे बैठकर गरीब बच्चों को हाथ से खिलाया खाना
25 अगस्त की दुपहर, नोएडा सेक्टर-63 के पास एक नज़ारा ने लोगों का ध्यान खींचा मशहूर रैपर अचानक कार रोककर उतर पड़े.
दिल्ली से नोएडा आते वक्त उन्होंने सड़क किनारे बैठे कुछ बच्चे देखे, जिनकी हालत देखकर उनका दिल पिघल गया.
किसी बड़े प्रोजेक्ट की जगह नहीं, बस सीधे हल्दीराम से गरमा-गरम खाना मंगवाया और बच्चों के साथ जमीन पर बैठ गए.
खाने के साथ हंसी-खुशी भी बांटी बच्चे बहुत खुश हुए और हनी सिंह भी सरल अंदाज़ में उनसे बात करते दिखे.
इतना सीधा और दिल से किया गया काम देखकर फैंस इकट्ठा हो गए. कुछ देर के लिए हल्का ट्रैफिक रुकना पड़ा, पर माहौल खुशनुमा रहा.
हनी सिंह ने बाद में इंस्टाग्राम पर बच्चों की मुस्कान वाली तस्वीरें शेयर कीं पोस्ट को लोगों ने खूब प्यार दिया.
ये वही हनी सिंह हैं जिनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आए, पर सोशल मीडिया पर उनका ये इन्सानियत भरा कदम खूब सराहा जा रहा है.
लोग कह रहे हैं कि बड़े स्टार्स का असली मज़ा तब है जब वे आम लोगों के साथ ऐसे छोटे-छोटे काम करते हैं बिना शोर-शराबे के.
दिल बड़ा हो तो छोटी-छोटी मदद भी बड़ा असर छोड़ जाती है और हनी सिंह ने वही किया.