बिग बॉस 19 में छिड़ गई जंग, खाने को लेकर कनटेस्टेन्ट में हुई लड़ाई

बिग बॉस का सीजन 19 शुरू हो चुका है और इसी के साथ शो के शुरुआत में ही दर्शकों को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. 

हर सीजन की तरह इस सीजन में भी कंटेस्टेन्ट्स के बीच में खाने को लेकर जंग शुरू हो चुका है.

इस बार कुनिका सदानंद और बसीर अली के बीच ओमलेट बनाने को लेकर भिड़ंत हो गई.

दरअसल, बसीर को खाना बनाना नहीं आता इसलिए उन्होंने ये पूछ लिया की अगर ओमलेट चाहिए तो कौन बनाकर देगा जिसपर कुनिका ने कहा खुद बना सकते है.

बसीर को कुनिका का टोन रूड लगा जिसके चलते दोनों एक दुसरे से भिड़ पड़े और काफी बहस-बाजी कर ली. 

इस बहस बाजी में 29 साल के बासीर ने 61 साल की कुनिका से चिल्लाकर बोला कि आपसे किसी ने कुछ बनाने को नहीं बोला. 

कुनिका के सफाई देने पर बसीर ने कहा की वह बहुत रूड हैं और कुनिका का तेज आवाज में बात करना बसीर को पसंद नहीं आया.

बसीर ने चिल्लाकर ये भी कहा की, जबतक मैं किसी से बदतमीजी न करू, आप भी मिझसे बदतमीजी से बात नहीं कर सकती हैं, मैं यहां ये बर्दोश्त करने नहीं आया हुं.

इस बीच  इस झगड़े को लेकर, बीग बॉस के घर के लोगों में किसी ने कुनिका को सपोर्ट किया तो किसी ने बसीर को.