कल मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी का पर्व, जाने मुहूर्त और समय
गणेश चतुर्थी का पर्व हिंदु धर्म में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार यह पर्व कल यानी 27 अगस्त को मनाया जाएगा.
हिंदू पंचांग के अनुसार ये पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आता है, जो इस बार बुधवार, 27 अगस्त को मनाया जाने वाला है.
यह पर्व कुल 10 दिनों का होता है, और हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान गणेश भक्तों को आशीर्वाद देकर उनकी इच्छाएं पूरी करते है.
यह पर्व अनंत चतुर्दशी तक चलता है और इसे महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, उत्तर प्रदेश एवं कर्नाटक में अत्यधिक धूमधाम से मनाया जाता है.
इस बार की गणेश चतुर्थी और भी ज्यादा खास है क्योंकि इस बार एक साथ रवि योग, धन योग, लक्ष्मी योग, शुभ योग और आदित्य योग जैसे कई योगों का निर्माण होने वाला है.
इस पर्व की पूजन मुहूर्त 27 अगस्त यानी कल सुबह 11 बजकर 5 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. ऐसे में यह मुहूर्त केवल 2 घंटे 34 मिनट का होगा.
इस दिन रवि योग समेत कई सारे योग बनेंगे जो 500 सालों में एक बार देखने को मिलता है साथ ही हस्त नक्षत्र का भी योग है.
इस दिन सुबह स्नान कर एक कलश जल भरकर गणेश जी की प्रतिमा पर शुभ मुहूर्त के समय स्थापित करे, फिर उन्हें सिंदूर, दूर्वा, घी चढ़ाए और 21 मोदक का भोग लगाए.