WhatsApp पर ये 4 गलतियां और आप का अकाउंट बैन, पुलिस  भी खटखटाएगी दरवाजा 

अगर हम बात करे दुनिया में सबसे ज्यादा यूज होने वाले मैसेजिंग एप्लिकेशन के बारे में तो सबसे पहला नाम उसमें  WhatsApp का आएगा.

लोग WhatsApp का इस्तेमाल  दोस्तों, परिवारों  और बिजनेस से जुड़ने के लिए करते है. लेकिन क्या आप जानते है कि इसके कुछ सख्त  नियम भी है.  

इन नियमों को तोड़ना आपके आकउंट को  पहले अस्थायी रुप से और फिर हमेशा के लिए बैन करा सकता है. आइए जानते है वो गलतियां.

कई लोग GBWhatsApp और  WhatsApp Plus जैसे मॉडिफाइड वर्जन का इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि इन ऐप्स पर एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते है.

अगर आप बार-बार उन लोंगो को मैसेज करते है जो आपके कॉन्टेक्ट में नहीं है या फिर आप ऑटोमेटेड प्रमोशनल मैसेज भेजते है, तो ये आप के अकाउंट के लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है.

ऐसे में  WhatsApp की AI और अल्गोरिद्म्स  आपके अकाउंट को पकड़ उसे लॉक कर देगी जिससे अकाउंट को दोबारा चालू करना मुश्किल हो सकता है.

अगर आप WhatsApp के जरिए  कोई ग़ैर-कानूनी,  फेक न्यूज, पोर्नोग्राफी, मालवेयर या हेट स्पीच शेयर करने जैसा गंभीर अपराध करते है तो आपका अकाउंट बंद कर आप पर कानूनी करवाई हो सकती है.

अगर कोई अकाउंट धमकी, गाली-गलौज या बार-बार परेशान करने जैसा काम करता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई हो सकती है और अकाउंट को हमेशा के लिए हटाया जा सकता है.

इसलिए  सिर्फ Official WhatsApp का इस्तेमाल करें और बताये गये गलत कामों को न करें,  WhatsApp आपके एवं सभी के लिए सेफ और आसान प्लेटफॉर्म है.