तलाक की खबरों को दिया जवाब, गणपति बप्पा के स्वागत में जुटा पूरा परिवार 

बॉलीवुड के चहेते अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर साथ नजर आए

दोनों ने मिलकर अपने घर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा की स्थापना की और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना किया

इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें गोविंदा और सुनिता एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं

 दोनों ने पारंपरिक पोशाक में गणपति बप्पा का स्वागत किया, घर को भव्य रूप से सजाया गया था, और पूजा में परिवार के करीबी लोग भी शामिल हुए

कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि गोविंदा और सुनीता के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया है कि वे तलाक की ओर बढ़ रहे हैं

सुनीता ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि अब 'सब खत्म हो गया है', जिससे फैंस के बीच चिंता और भ्रम का माहौल बन गया था

भले ही कुछ समय तक दोनों के रिश्ते में दूरियां रहीं, लेकिन गणपति बप्पा के आगमन ने एक बार फिर परिवार को एकजुट कर दिया

फैंस अब सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की एकता और प्रेम की तारीफ कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे हमेशा इसी तरह साथ रहें