ब्लॉकेज और कोलेस्ट्रॉल नहीं बैक्टीरिया भी है हार्ट अटैक का कारण; क्या है नई रिपोर्ट?
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि बैक्टीरियल इंफेक्शन भी दिल के दौरे का कारण बन सकता है.
फिनलैंड और यूके के वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन को किया और इसे अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित किया गया.
अध्ययन में पाया गया कि धमनी में बनने वाले एथेरो स्क्लेरोटिक प्लेक में अक्सर बैक्टीरिया की बायोफिल्म मौजूद होती है.
बायोफिल्म एक जिलेटिन जैसी परत है, जिसमें बैक्टीरिया छिपे रहते हैं.
अगर शरीर में कोई वायरल इंफेक्शन या बाहर से कुछ ट्रिगर होता है, तो ये निष्क्रिय बैक्टीरिया अचानक सक्रिय हो जाते हैं.
बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं और सूजन पैदा करते हैं. सूजन के कारण धमनी में जमा प्लेक की परत कमजोर होकर फट जाती है.
यह खोज बताती है कि दिल का दौरा सिर्फ कोलेस्ट्रॉल से नहीं, बल्कि बैक्टीरिया और संक्रमण से भी जुड़ा हो सकता है.
यह आने वाले समय में हार्ट अटैक रोकने के लिए नए इलाज और टीकाकरण की दिशा में बड़ी उम्मीद है.
यह खोज दिल की बीमारियों के इलाज और टेस्टिंग के नए तरीके विकसित करने में मदद कर सकती है.
इस अध्ययन के परिणाम दिल के दौरे के कारणों और इलाज के बारे में नए दृष्टिकोण प्रदान करते हैं.