सप्ताह के 7 दिन, 7 ग्रह... फिर राहु-केतु के लिए क्यों नहीं है कोई दिन?

हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों का नाम अलग-अलग देवताओं के नाम पर रखा गया है.

हर दिन अलग-अलग भगवान की पूजा की जाती है और उनके नाम पर ही दिनों का नामकरण हुआ है.

मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में ज्यादा तादाद में भक्त आते हैं क्योंकि यह दिन उनकी पूजा के लिए समर्पित है.

आइये जानें हर दिन का नाम किस ग्रह के आधार पर पड़ा है. और बचे हुए 2 ग्रह का दिन क्या है?

रविवार: सूर्य के नाम पर रखा गया है और इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है.

सोमवार: चंद्रमा के नाम पर रखा गया है और इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है.

मंगलवार: मंगल के नाम पर रखा गया है और इस दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है.

बुधवार: बुध के नाम पर रखा गया है और इस दिन भगवान गणेश और विष्णु की पूजा की जाती है.

गुरुवार: बृहस्पति के नाम पर रखा गया है और इस दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है.

शुक्रवार: शुक्र के नाम पर रखा गया है और इस दिन देवी लक्ष्मी और शुक्र देव की पूजा की जाती है.

शनिवार: शनि के नाम पर रखा गया है और इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है.

सप्ताह के दिनों का नामकरण और महत्व हिंदू धर्म की मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है.

राहु और केतु को मंगल और शनि का छायाग्रह माना जाता है. इसलिए इन्हें मंगलवार और शनिवार के साथ ही जोड़ा जाता है.