100 सालों से भी पुरानी है ये ट्रेन! जानिए कहां और कितनी स्पीड में चलती है देश की सबसे स्लो ट्रेन

भारत की सबसे स्लो ट्रेन मेट्टुपालयम से ऊटी जाने वाली नीलगिरि पैसेंजर है. इस ट्रेन का सफर छोटा है लेकिन यादें लंबी छोड़ जाती है.

46 किलोमीटर का यह सफर ट्रेन करीब 5 घंटे में पूरा करती है. इस ट्रेन की औसत रफ्तार सिर्फ 10–12 किमी/घंटा होती है. 

इस ट्रेन में छोटे-छोटे 3–4 नीले डिब्बे और पूरी तरह सीटिंग कोच की सुविधा उपल्बध है. इस ट्रेन में टिकट के लिए एडवांस बुकिंग करना जरूरी होता है क्योंकि ये हमेशा हाउसफुल रहती है.

सफर में मिलते हैं 208 मोड़, 16 सुरंगें और 250 से ज्यादा पुल – हर मोड़ पर अलग रोमांच.

यह ट्रेन रैक एंड पिनियन सिस्टम से चलती है ताकि खड़ी चढ़ाई पर भी फिसले नहीं.

1908 में बनी ये लाइन असल में ब्रिटिश इंजीनियरिंग का करिश्मा है.

ट्रेन इतनी स्लो है कि हर मोड़ पर वादियों, झरनों और हरियाली का नजारा खुलकर देखने का मजा मिलता है.

ऊटी से कुन्नूर, वेलिंगटन और लवडेल जैसे खूबसूरत स्टेशनों से गुजरती है ये जर्नी.

आज यह ट्रेन सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि एक अनुभव है. इसी वजह से इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा मिला है.