ड्राई फ्रूट्स खाने के सही टाइम से बढ़ाएं हेल्थ और एनर्जी लेवल
ड्राई फ्रूट्स यानी बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं
इनमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और अच्छे फैट्स की मात्रा अधिक होती है
लेकिन सवाल यह उठता है कि इन्हें दिन के किस समय खाना सबसे सही रहता है
डॉक्टर्स का कहना है कि सुबह खाली पेट थोड़े से ड्राई फ्रूट्स खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है
विशेषकर बादाम और अखरोट सुबह खाने से दिमागी क्षमता और स्मरण शक्ति में सुधार होता है
अगर आप वर्कआउट करने जा रहे हैं, तो 30 मिनट पहले ड्राई फ्रूट्स खाना फायदेमंद रहता है. यह शरीर को एनर्जी देता है और थकान कम करता है
शाम को भी ड्राई फ्रूट्स खाए जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि मात्रा ज्यादा न हो. शाम को हल्के स्नैक्स के रूप में बादाम, काजू या किशमिश लेना सही रहता है
ड्राई फ्रूट्स छोटे मात्रा में लेने से स्वास्थ्य और एनर्जी दोनों में फायदा होता है