Bigg Boss 19: क्या है Room Of Faith? अब इस तरह से होगी घर में नॉमिनेशन
BB के घर में रिश्ते बनते भी हैं, टूटते भी पर नॉमिनेशन आते ही असली खेल शुरू होता है. इस हफ्ते बिग बॉस ने तरीका बदलकर सबको चौंका दिया है.
अब नॉमिनेशन गोल घेरा बनाकर नहीं होंगे, बल्की “Room of Faith” खुलेगा और वहीं होगा फिल्मी अंदाज में फैसला कि कौन होने वाला है नॉमिनेट.
इस रूम में दो ट्रायंगल दिखेंगे, लाल और हरा. लाल ट्रायंगल पर खड़े तीन घरवाले सीधे खतरे में, और हरे ट्रायंगल पर खड़े तीन घरवाले बनेंगे फैसले के मालिक.
ग्रीन ट्रायंगल की कमान घरवालों की पसंद से तय होगी. इस हफ्ते जीशान, अमाल और अभिषेक मिलकर तय करेंगे कि लाल ग्रुप में से किसे नॉमिनेट करना है.
अब गेम सिर्फ लड़ाई से नहीं बल्की समझदारी से भी चलेगा. ग्रीन पर खड़े होना मतलब ताकत, लाल पर खड़े होना मतलब तुरंत रिस्क. इस बार हर दोस्ती, हर सौदा परखा जाएगा.
कल हुई बहस आने वाले दिन के फैसलों पर असर डालेगी. पुराने झगड़े, नई डील और छुपी हुई ट्यूनिंग, सब कुछ इस बार नॉमिनेशन रूम में खुलकर सामने आएगा.
ग्रीन वाले तीनों को मिलकर रणनीति बनानी होगी. किसे बचाना है और किसका पत्ता साफ करना है. एक गलत चाल और पूरा घर आपके खिलाफ हो सकता है.
इस नए फॉर्मेट के साथ ज्यादा टेंशन और सरप्राइज भी हैं. लाल ट्रायंगल पर खड़े लोगों के रिएक्शन और ग्रीन वालों की बॉडी लैंग्वेज, शो की TRP बदल देंगे.
अब देखना है कि क्या ग्रीन टीम साथ रहेगी या बीच में टूटेगी? कौन लाल टीम से बाहर निकलेगा और कौन सीधी नॉमिनेशन की मार झेलेगा?