आज से बदले 7 बड़े वित्तीय फैसले जो आपकी जेब पर डाल सकते हैं असर!
एक ही दिन में LPG, पोस्ट सेवा, क्रेडिट-कार्ड रिवॉर्ड, पेंशन डेडलाइन, ATM चार्ज, FD ऑफर और चांदी हॉलमार्किंग, कई चीज़ों ने रूल बदले हैं.
कमर्शियल 19 किलो सिलेंडर के दाम घट गए, शहरों के अनुसार रेट कम हुए हैं, जिससे छोटे होटल-ठेके और रसोइयों की मासिक लागत में राहत मिल सकती है.
India Post ने Registered Post को Speed Post के साथ मर्ज कर दिया है, यानी भरोसेमंद, ट्रैक करने वाली डाक सेवा अब Speed Post के जरिए चलेगी.
कई कार्डों पर डिजिटल/ऑनलाइन गेमिंग और कुछ सरकारी पोर्टल पर खर्चों पर अब रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे, कार्डहोल्डर्स अपनी कार्ड-टर्म्स ध्यान से पढ़ें.
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम चुनने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 सितम्बर 2025 कर दी गई है, जो लोग अभी फैसला नहीं कर पाए हैं उनके पास थोड़ा और समय है.
RBI/NPCI के नए नियमों के चलते दूसरे बैंक के ATM से निकासी पर लागू चार्ज और फ्री-ट्रांज़ैक्शन की सीमाए लागू हैं, अब बार-बार दूसरे बैंक का एटीएम इस्तेमाल करने से फीस देना पड़ सकती है.
कुछ बैंकों ने सीमित समय के लिए ऊँची दरों वाली स्पेशल FD स्कीम रखीं हैं, अगर आप अच्छे रेट पर FD करना चाहते हैं तो ऑफर की शर्तें और डेडलाइन देख लें.
चांदी पर हॉलमार्किंग लागू होने से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी. खरीद-बेच और कीमतों में असर आ सकता है, खरीदार को अब प्रमाणित हॉलमार्क देखने को मिलेगा.
जो बदलाव सीधे आपके खर्च-बचत को छूते हैं, उनकी आधिकारिक घोषणा पढ़ें और जरूरत पड़े तो बैंक/सेवा-प्रदाता से संपर्क कर लें.