5 या 6 कब है Anant Chaturdashi? जानें किस मुहूर्त में होगा गणपति विसर्जन?

अनंत चतुर्दशी हिंदू धर्म का बड़ा पर्व है. इसे भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है.

इस साल अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी. इस दिन गणेशोत्सव का समापन भी होता है और गणेश विसर्जन की धूम रहती है.

मान्यता है कि इस दिन अनंत भगवान की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन से दुख-दर्द दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है.

अनंत चतुर्दशी पर खास धागा “अनंत सूत्र” बांधा जाता है. इसमें चौदह गांठ होती हैं जो भगवान विष्णु के 14 लोकों का प्रतीक मानी जाती हैं.

अनंत चतुर्दशी की तिथि 6 सितंबर को सुबह 3:12 बजे से शुरू होगी और 7 सितंबर को रात 1:41 बजे तक रहेगी.

पूजन का शुभ समय 6 सितंबर को शाम 6:02 से लेकर 7 सितंबर रात 1:41 बजे तक का है. इस दौरान पूजा और अनुष्ठान करना शुभ माना गया है.

गणेश विसर्जन के लिए कई चौघड़िया मुहूर्त बन रहे हैं. इनमें प्रातः, अपराह्न, सायाह्न, रात्रि और उषाकाल के शुभ समय शामिल हैं.

सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें. घर के पवित्र स्थान पर भगवान विष्णु और गणेश जी की प्रतिमा रखें. पूजा में रोली, चावल, फूल, मिठाई और तांबे का पात्र जरूर इस्तेमाल करें.

पूजा के बाद अनंत सूत्र हाथ में बांधा जाता है. महिलाएं इसे बाएं हाथ में और पुरुष दाएं हाथ में पहनते हैं. इसके बाद कथा सुनकर आरती करें और प्रसाद बांटें.