घर पर है गणेश विसर्जन? ध्यान से करें ये काम, मिलेगी बप्पा की कृपा!

अनंत चतुर्दशी का सनातन धर्म में खास महत्व है। इस दिन भगवान गणेश का विसर्जन किया जाता है। माना जाता है कि गणेश जी की पूजा से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं.

आजकल कई लोग घर पर गणेश विसर्जन करते हैं। इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना चाहिए ताकि गणपति बप्पा प्रसन्न रहें.

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को मनाई जाएगी इसलिए तैयार हो जाएं गणेश विसर्जन के लिए!

अनंत चतुर्दशी के दीन सुबह स्नान कर पूजा करने से बिगड़े काम पूरे होते हैं और खुशियां आती हैं। इसी दिन गणेश का विसर्जन किया जाता हैं.

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 6 सितंबर को रात 03:12 बजे शुरू होकर 7 सितंबर को रात 01:41 बजे समाप्त होगी.

मुहूर्त अलर्ट, प्रातः07:36–09:10 और अपराह्न : 12:19–05:02. तैयार रहें गणेश विसर्जन के लिए!

याद रखे ये मुहूर्त - संध्या: 06:37–08:02,रात्रि : 07 सितंबर 09:28–01:45 और उषाकाल : 07 सितंबर 04:36–06:02.

गणेश विसर्जन पर शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना करें, दीपक जलाएं और मंत्र जपें। फल और मोदक का भोग लगाकर सुख-शांति की कामना करें, साथ ही वाद-विवाद और नकारात्मक सोच से दूर रहें।

विसर्जन का यह अवसर सिर्फ विदाई का नहीं, बल्कि नए साल में सुख, शांति और सकारात्मकता लाने का संदेश भी देता है। इस अवसर पर काले रंग के कपड़े न पहनें।