गणपति को क्यों चढ़ाई जाती हैं 21 दूर्वा? जानिए रहस्य
गणपति बप्पा को मोदक की तरह दूर्वा भी काफी प्रिय है. इसका वर्णन शास्त्रों में भी भी किया गया है.
मान्यताओं के मुताबिक गणपति को 21 दूर्वा अर्पित की जाती है. माना जाता है कि इससे वो प्रसन्न होते हैं.
अब सवाल आता है कि आखिर 21 दूर्वा अर्पित करने पीछे क्या कारण है? आइये जानें कारण
गणेशजी को 21 दूर्वा चढ़ाने की परंपरा के पीछे पौराणिक और धार्मिक मान्यताएं हैं.
माना जाता है कि एक बार गणेश जी ने अनलासुर नामक राक्षस को निगल लिया था.
अनलासुर नामक राक्षस के तेज के कारण गणपति महाराज का पेट जलने लगा था.
कहा जाता है तब ऋषियों ने उन्हें 31 दूर्वा खाने को दी, जिससे उनका पेट शांत हो गया.
21 संख्या की तो यह शरीर के तीन तत्वों सत्त्व,रज और तम के 7-7 गुणों का प्रतीक है.
इसी कारण 21 दूर्वा अर्पित करने से जीवन में सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है.