ये अंग है शरीर का दुसरा हार्ट, दिल की तरह ख्याल रखना है बेहद जरुरी

क्या आपने कभी सुना है की हमारे शरीर में दो हार्ट होते है. हमारे शरीर में एक ही हार्ट होता है. लेकिन एक अंग ऐसा है, जिसे अगर समझा जाए तो वह भी हार्ट की तरह ही काम करता है. 

शरीर के इस अंग का भी ख्याल उतना ही जरूरी है जितना हार्ट का स्वस्थ रहना है. आइए जानते है वो कौन सा बॉडी पार्ट है.

ये हिस्सा कोई और नहीं बल्कि पैर का काल्फ मसल यानी की पिंडलियां  है. हाल ही में इसको लेकर कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर दिमित्री यारानोवा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको मजबूत करने के लिए कहा है.

डॉक्टर दिमित्री यारानोवा के अनुसार, जब आप अपने पिंडलियों का दिल की तरह ख्याल रखते है, इन्हें मजबूत बनाते है, तो दिल की जुड़ी दिक्कतों का रिस्क काफी कम हो जाता है.

उन्होंने ये जानकारी बताते हुए इसको दुसरा हार्ट भी कहा, क्योंकि ये मसल्स ब्लड सर्कुलेशन में एक अहम भूमिका निभाते है.

उन्होंने बताया जब कोई एक कदम भी चलता है तो ये मसल्स सिकुड़ती है और बल्ड को वापस हार्ट के ओर पुश करती है, जो क्लॉट बनने से रोकती है.

अगर ये पिंडलियां कमजोर हो जाती है, तो हार्ट की तरफ बल्ड को पुश करने में मेहनत लगेगी जिससे बल्ड सर्कुलेशन पर बुरा असर पड़ेगा.

साथ ही हार्ट को ज्यादा पंप करना होगा जिससे हार्ट में सुजन बढ़ने और हाई बल्ड प्रेशर जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है. इससे हार्ट फैल होने तक का भी रिस्क बढ़ सकता है.

पिंडलियों की मजबूती के लिए घंटों बैठने से बचे, नियमित रुप से वॉक करें, सीढ़ियों चढ़ें और हील रेज वाली एक्सरसाइज को करें.