बरसात में ट्रैफिक जाम से बचने के आसान Google Maps ट्रिक्स

बारिश में सडकें अक्सर जाम हो जाती हैं, खासकर गुरुग्राम जैसे शहरों में. लेकिन थोड़ी-सी प्लानिंग और Google Maps के सही यूज़ से आप घंटों फंसे रहने से बच सकते हैं.

सबसे पहले Google Maps खोलकर अपने रूट की ट्रैफिक लेयर देखो. रेड मतलब भारी जाम, ऑरेंज मतलब मध्यम और ग्रीन मतलब साफ रास्ता. इससे पहले कि निकलो, रूट चेक कर लो.

अगर हाईवे और टोल रोड पर भीड़ ज्यादा होती है, तो सेटिंग्स में जाकर Avoid Highways और Avoid Tolls ऑन कर दो. Maps तब कम भीड़ वाले वैकल्पिक रास्ते दिखाएगा.

Maps अक्सर एक से ज्यादा रूट दिखाता है ,हमेशा Alternate Routes पर नज़र रखो. बारिश में जो रूट कम ट्रैफिक और कम पानी जमा हो, वही चुनना बेहतर रहता है.

ड्राइव करते वक्त बार-बार स्क्रीन देखना खतरनाक है. Voice Navigation ऑन कर लो ,ऐप आवाज़ से आगे का मोड़, लेन और दूरी बता देता है, आप ध्यान सड़क पर रखो.

Popular Times फीचर से पता कर लो कि किसी एरिया में किस टाइम पर भीड़ रहती है. इससे आप निकलने का सही टाइम चुन सकते हो और भीड़ वाले समय से बच सकते हो.

अगर रोज़ किसी काम पर जाते हो तो वहां की लोकेशन Save कर लो. Saved places पे क्लिक कर के तुरंत रूट और ट्रैफिक देखें, इससे समय बचेगा.

रील-टाइम अपडेट्स पर भरोसा रखो: अगर रोड पर अचानक जाम या फ्लड होता है तो Maps कई बार ऑटोमैटिक रीरूट भी सुझा देता है, नोटिफिकेशन पढ़कर उसी पर चलना फायदेमंद रहेगा.

अंत में, बारिश में सुरक्षित ड्राइविंग भी जरूरी है. धीमी स्पीड, हेडलाइट ऑन और सेफ दूरी बनाए रखें. Maps के ये छोटे-छोटे ट्रिक्स अपनाओ और बरसात में भी सफर आराम से पूरा करो.