बाइक्स के दामों में होने जा रहा इतना बड़ा बदलाव, होगी इतने की कटौती
केंद्र सरकार ने नए जीएसटी स्लैब की घोषणा कर दी है, जिससे अब हर सामान और सेवाओं पर सिर्फ 5% और 18% ही जीएसटी लगेगा.
इस नए स्लैब की घोषणा दिवाली के पहले ही करके सरकार ने सभी को दिवाली का तोहफा दिया है, जिससे अब दोपहिया खरीदारों को तगड़ा लाभ होगा.
हाल ही में GST काउंसिल की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, अब 350 सीसी से कम क्षमता वाले मोटरसाइकिलों पर केवल 18% जीएसटी लगेगी.
पहले इन बाइक्स पर 28% जीएसटी लगता था, जिसकी वजह इनकी कीमतों ने आसमान छू रखा था. ऐसे में आइए जानते है कि नए जीएसटी कट के बाद बाइक्स कितनी सस्ती होंगी.
नए स्लैब के अनुसार 10% कटौती के साथ सिर्फ 18% जीएसटी लगाकर दिल्ली में हीरो स्प्लेंडर प्लस की एक्स-शोरूम कीमत अब 68,000 से 70,000 रुपये होगी.
इसके पहले इसपर 28% जीएसटी लगती थी जिसके कारण इसकी किमत 80,166 रुपये थी. यानी बाइक की एक्चुअल कीमत लगभग 57,720 रुपये होगी.
इस कट के बाद अब हीरो स्प्लेंडर की खरीद पर ग्राहकों को तकरीबन 10,000 रुपये तक की बचत होगी, हालांकि अभी नई प्राइसिंग के अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा.
वहीं दूसरी ओर रॉयल एनफील्ड बुलेट जिसमें 349 सीसी का इंजन मिलता है, 28% जीएसटी में शामिल है. जिसका एक्स-शोरूम प्राइस 1.75 लाख रुपये है.
जिसकी किमत अब 18% के जीएसटी कैलकुलेशन के हिसाब से लगभग 1.55 से 1.60 लाख रुपये हो तक हो सकता है.
हालांकि बाइक्स की आधिकारिक कीमतों की घोषणा नए जीएसटी स्लैब के लागू होने के बाद यानी 22 सितंबर के बाद होगी.