हार्दिक पंड्या का नया लुक — स्टाइल देखकर फैन्स बोले- धमाकेदार...
एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई पहुंच चुकी है
सूर्यकुमार यादव को इस बार भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है
इस टूर्नामेंट के लिए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी टीम का हिस्सा हैं. हार्दिक गुरुवार की शाम को दुबई पहुंचे
लेकिन इस बार उनकी क्रिकेट से ज़्यादा चर्चा उनके नए लुक को लेकर हो रही है. हार्दिक ने हाल ही में अपने बाल छोटे करवा लिए हैं और उन्हें सैंडी ब्लॉन्ड कलर में डाई भी कराया है
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई फोटो शेयर करते हुए लिखा, "नया मैं (New Me)". इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके इस नए हेयरस्टाइल की जमकर चर्चा हो रही है
टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक पंड्या टीम के उप-कप्तान थे, लेकिन हाल के प्रदर्शन और टीम मैनेजमेंट की रणनीति के चलते इस बार उनसे यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई है
एशिया कप 2025 भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है
ऐसे में हार्दिक जैसे अनुभवी खिलाड़ी की भूमिका निर्णायक हो सकती है. उनका नया आत्मविश्वास और बदला हुआ अंदाज़ इस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन को भी प्रभावित कर सकता है