INDIA में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स हुए 100 करोड़ के पार, देखें रोचक आंकड़े.
क्या आप जानते हैं कि भारत में कितने इंटरनेट यूजर्स हैं, टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ताज़ा रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है. यहां देखिए आंकड़े.
इंटरनेट यूजर्स के मामले में भारत ने नया रिकॉर्ड बनाया है. जून 2025 तक यहां इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या 100 करोड़ के पार जा चुकी है.
TRAI की ताजा रिपोर्ट के अनसार, देश में जून 2025 तक देश में इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 100.28 करोड़ तक पहुंच गई है.
TRAI की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 100.28 करोड़ इंटरनेट सब्सक्राइबर्स में 4.47 करोड़ वायर्ड और 95.81 करोड़ वायरलेस कनेक्शन शामिल हैं.
इसी में से शहरी क्षेत्रों में 57.94 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 42.33 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, जो गांवों में भी डिजिटल पहुंच बढ़ने का संकेत देता है.
TRAI की रिपोर्ट बताती है कि यह आंकड़ा पिछली तिमाही से 3.48% ज्यादा है, जिससे भारत में डिजिटल क्रांति की रफ्तार का अंदाजा लगता है.
साथ ही, टेलीकॉम कंपनियों की प्रति ग्राहक औसत आय (ARPU) भी बढ़कर ₹186.62 प्रति माह हो गई है.
टेलीकॉम कंपनियों की कमाई में बढ़ोतरी हुई है. पिछली तिमाही में ARPU ₹182.95 था, जो अब करीब ₹4 बढ़कर ₹186.62 हो गया है.
वहीं, लैंडलाइन सेवाओं में 28.20% की यह बढ़ोतरी दिखाती है कि डिजिटल युग में भी इसकी मांग बनी हुई है और धीरे-धीरे यह फिर से प्रासंगिक होती जा रही है.