पितृपक्ष में Car या Property खरीदना कैसे होगा शुभ? जानें शास्त्रों का रहस्य

पितृ पक्ष में मांगलिक कार्य जैसे गृहप्रवेश या वाहन की डिलीवरी निषिद्ध है.

लेकिन, बुकिंग या एडवांस पेमेंट करना शास्त्रों में वर्जित नहीं है.

इसका कारण है कि बुकिंग सिर्फ एक सहमति होती है, असली स्वामित्व बाद में मिलता है.

शास्त्रों में कहा गया है कि इस समय पितरों को तर्पण दें, न कि देव कार्य करें.

गरुड़ पुराण और मनुस्मृति में नए कामों को टालने का जिक्र है.

आधुनिक पंडितों के अनुसार, बुकिंग एक व्यावहारिक कार्य है, जो अशुभ नहीं है.

कंपनियां इस समय ऑफर देती हैं, ताकि डिलीवरी नवरात्रि या दिवाली पर हो सके.

अगर बुकिंग करनी पड़े, तो पितरों का स्मरण करके और जल चढ़ाकर करें.

बेहतर है कि रजिस्ट्री और डिलीवरी पितृ पक्ष के बाद ही करें.

नवरात्रि और दिवाली का समय नए वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सबसे शुभ माना जाता है.