हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दशहरा इस वर्ष 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाएगा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और माता सीता को लंका से मुक्त करवाया था
इसी उपलक्ष्य में देशभर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया जाता है
हिंदू पंचांग के अनुसार, विजयादशमी का पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है
इस बार दशमी तिथि की शुरुआत 1 अक्टूबर को शाम 7:02 बजे से हो रही है और इसका समापन 2 अक्टूबर को शाम 7:10 बजे तक होगा
विजय मुहूर्त, जो कि इस दिन सबसे पवित्र और शुभ काल माना जाता है, दोपहर 2:15 बजे से 3:50 बजे तक रहेगा. इस दौरान देवी पूजन, शस्त्र पूजा और रावण दहन जैसा कार्य शुभ माना जाता हैं
इस दिन रामलीलाओं में रावण वध की झांकी प्रस्तुत की जाती है और जगह-जगह मेला, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है
दशहरा केवल धार्मिक ही नहीं, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है