हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है. यह पर्व माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का समय होता है और घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली लाने का अवसर भी माना जाता है
इन चीज़ों को घर में रखने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, बल्कि घर में धन-धान्य और बरकत भी बनी रहती है
कलशपूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कलश. इसे देवी दुर्गा के समर्पित करके घर में रखा जाता है. कलश में जल, आम के पत्ते और नारियल रखना शुभ माना जाता है
महालक्ष्मी का चित्र या मूर्ति घर में लक्ष्मी माता की मूर्ति या चित्र रखने से धन और समृद्धि का वास होता है
सेंधा नमक और हल्दी ये दो चीज़ें घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती हैं और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखती हैं
दीपक और अगरबत्तीदीपक की रोशनी और अगरबत्ती की खुशबू घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाती है और देवी का वास सुनिश्चित करती है
फूल और पौधे ताजे फूल और हरे पौधे घर में सुख-शांति और खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं
नवरात्रि के इन नौ दिनों में पूजा और अर्चना के दौरान घर को साफ-सुथरा रखना अत्यंत आवश्यक है
मान्यता है कि नवरात्रि में इन शुभ चीज़ों को घर में रखने से पूरे साल परिवार में धन-धान्य की कमी नहीं होती और सभी को सुख-शांति मिलती है
इसलिए इस नवरात्रि, इन चीज़ों को घर में रखें और देवी दुर्गा के आशीर्वाद से जीवन में बरकत बनाए रखें