Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा को चढ़ाएं नौ भोग, नौ दिनों में मिले हर इच्छा का वरदान
नवरात्रि के नौ दिन बेहद खास माने जाते हैं. इन दिनों मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है और हर दिन उन्हें अलग-अलग प्रसाद अर्पित करने की परंपरा है
इस बार शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मनाई जाएगी. इन पावन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा और आराधना की जाती है.
पहला दिन – मां शैलपुत्री नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है. इस दिन गाय के घी का भोग चढ़ाने से रोग और कष्ट दूर होते हैं और मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी इस दिन मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाने की परंपरा है, इससे परिवार में सुख-समृद्धि आती है.
तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा इस दिन मां दुर्गा मां चंद्रघंटा रूप की पूजा की जाती है. इस दिन माता को खीर का भोग लगाने से मानसिक शांति और दुखों से मुक्ति मिलती है.
चौथा दिन – मां कूष्मांडा इस दिन मां दुर्गा को मालपुए का प्रसाद चढ़ाने से जीवन के सभी दुखों का नाश होता है.
पांचवां दिन – मां स्कंदमाता शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन मां को केले का भोग लगाना चाहिए. इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
छठा दिन – मां कात्यायनी इस दिन मां कात्यायनी को शहद का प्रसाद चढ़ाना चाहिए. इससे आकर्षण शक्ति बढ़ाती है और रिश्ते मधुर होते हैं.
सातवां दिन – मां कालरात्रि इस दिन मां कालरात्रि को गुड़ या गुड़ से बनी चीजें अर्पित करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं.
आठवां दिन – मां महागौरी आठवां दिन दुर्गा मां के महागौरी रूप की पूजा होती है, इस दिन देवी को नारियल का भोग चढ़ाना चाहिए. इससे संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होती है.
नौवां दिन – मां सिद्धिदात्री नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को तिल का प्रसाद चढ़ाना चाहिए. इससे अचानक आने वाली विपत्तियों से सुरक्षा मिलती है.