इम्यूनिटी बूस्टर और पाचन का रामबाण इलाज है कद्दू के बीज, जानिए अनगिनत फायदे
हृदय के लिए फायदेमंद - पंपकिन सीड्स दिल को स्वस्थ रखने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में असरदार हैं.
वजन कंट्रोल में मददगार - बादाम से ज्यादा ताकतवर हैं ये सीड्स, रोजाना एक मुट्ठी खा लें तो कमजोरी हो जाएगी दूर, वजन भी रहेगा कंट्रोल.
बेहतर नींद और इम्यूनिटी - पंपकिन सीड्स नींद की गुणवत्ता सुधारते हैं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं.
पाचन सुधारने वाले - इनमें मौजूद पोषक तत्व पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को एनर्जी से भरपूर रखते हैं.
खाने में आसान उपयोग - पंपकिन सीड्स को आप सामान्य सूप और सलाद पर छिड़ककर इन्हें स्वादिष्ट तरीके से खाया जा सकता है जिससे पोषण बढ़ता है, कुरकुरापन आता है और स्वाद भी बेहतर होता हैं.
ग्रीक योगर्ट के साथ बेस्ट - एक कप ग्रीक योगर्ट में पंपकिन सीड्स मिलाने से पाचन सुधरता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती.
पंपकिन सीड्स हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को फिट रखने वाले एक सच्चे सुपरफूड हैं.