हेरा फेरी 3 के लिए तैयार हुए परेश रावल, बोले- 'घाव भर गया है'
बहुचर्चित फिल्म हेरा फेरी 3 के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है.
परेश रावल के इस फिल्म से बाहर होने की घोषणा करने के कारण फैंस में काफी निराशा फैली हुई थी.
फिल्म को लेकर कानुनी लड़ाई भी छिड़ गई थी, जिसमें अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ फिल्म साइन करने और पैसे लेने के बावजूद फिल्म से बाहर निकलने के लिए कानूनी कारवाई कर दिया था.
लेकिन अब ये मामला खत्म हो गया और फिल्म की शुटिंग को लेकर परेश रावल ने खुद हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा अपडेट दिया है.
उन्होंने खुलासा करते हुए बताया की हेरा फेरी 3 पर अभी काम चल रहा है और जल्द ही इसके शुटिंग की भी शुरुआत हो जाएगी.
उन्होंने बोला, यह काम अभी प्रगति पर है, हम अगले साल फरवरी-मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.
इंटरव्यू में परेश ने अपने और प्रियदर्शन के रिश्ते को लेकर भी कहा की बहुत कुछ हुआ है, लेकिन इससे प्रियदर्शन के साथ मेरे रिश्ते में खटास नहीं आई है और ऐसे रिश्ते कभी खराब नहीं होते.
आपको बता दें की साल 2000 में बनी 'हेरा फेरी' एक कल्ट क्लासिक बन गई, जिसके बाद 2006 में 'फिर हेरा फेरी' आई.
आपको बता दें की साल 2000 में बनी 'हेरा फेरी' एक कल्ट क्लासिक बन गई, जिसके बाद 2006 में 'फिर हेरा फेरी' आई.