Emmy Awards 2025: 15 साल के ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, ‘द स्टूडियो’ ने मारी बाजी
लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में 77वें एमी अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन हुआ.
एक्टर नैट बारगेट्ज ने अपने अंदाज़ में शो को होस्ट किया.
‘द स्टूडियो’ ने 13 ट्रॉफी जीतकर एक सीजन में सबसे ज्यादा अवॉर्ड पाने वाली कॉमेडी सीरीज का खिताब हासिल किया.
‘सेवरेंस’ ने भी चमक दिखाई, जहां ब्रिट लोअर को बेस्ट एक्ट्रेस और ट्रेमेल टिलमैन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (ड्रामा) का अवॉर्ड मिला.
नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘एडोलसेंस’ ने इस साल 8 एमी अवॉर्ड अपने नाम किए.
सिर्फ 15 साल के 'एडोलसेंस' स्टार ओवेन कूपर ने आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया.
जैसे ही ओवेन अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, पूरा थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
ओवेन ने अपनी स्पीच में कहा- अगर आप फोकस करें और कंफर्ट जोन से बाहर निकलें, तो सब कुछ संभव है.
एमी अवॉर्ड्स 2025 बने यादगार, जहां नए रिकॉर्ड और युवा सितारों की चमक देखने को मिली.