Kanya Sankranti क्या है, इस दिन क्यों की जाती है सूर्य की पूजा?
इस बार कन्या संक्रान्ति 17 सिंतबर को मनाई जाएगी इस दिन विशेष कर सूर्य देव की पूजा की जाती है.
सूर्य देव को आत्मा और पिता का कारक माना गया है कन्या संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है.
इस दिन स्नान-दान तप और श्राद्ध अनुष्ठान करने का भी विशेष फल प्राप्त होता है
कन्या संक्रांति 17 सितंबर को है और इस दिन कुछ विशेष कार्य करने से सूर्य देव की कृपा मिल सकती है आप ये काम कर सकते हैं
सूर्योदय से पहले स्नान पवित्र नदी में या घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
सूर्य देव को अर्घ्य तांबे के लोटे में जल लाल फूल, रोली और गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्पित करें.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या संक्रांति पर दान और सेवा करने से सौभाग्य और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है.
कन्या संक्रांति का उद्देश्य न केवल सूर्य देव की उपासना करना है, बल्कि कन्याओं के सम्मान और सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है.
यह पर्व हमें सकारात्मक ऊर्जा, धर्म और सामाजिक मूल्य का महत्व याद दिलाता है.