ये है दुनिया की लग्जरी जेल, यहां कैदियों को मिलती है VIP ट्रीटमेंट और आलीशान कमरे

जेल की दुनिया सख़्त और कठिन मानी जाती है, जहाँ कैदियों को बुनियादी सुख-सुविधाओं तक से वंचित रहना पड़ता है.

जेल में बिताए दिनों को कई कैदियों ने इसे डरावनी याद से कम नहीं मानते हैं. वहां की अंधेरी कोठरियां और सख्त माहौल इसका अंदाजा लगाने के लिए काफी है.

दुनिया की हर जेल का माहौल लगभग एक जैसा होता है, जहां खून-खराबे और संगीन अपराध करने वाले अपराधी कैद होते हैं.

जहां आमतौर पर जेल का नाम सुनते ही कठोर माहौल याद आता है, वहीं दुनिया में एक ऐसा जेल भी है जो होटल जैसी सुविधाओं के लिए मशहूर है.

यह जेल बाकी से बिल्कुल अलग है,यहां कैदियों को काल कोठरियों की जगह सुसज्जित कमरे और साथ ही पढ़ाई व काम करने की सुविधा मिलता है.

जेल के ये कमरे बेहद खास होते हैं यहां अटैच बाथरूम, टॉयलेट के साथ फ्रिज, टीवी और सोफा जैसी सुविधाएं भी दी जाती है.

ऐसी जेले नार्वे में पाई जाती हैं. BBC की रिपोर्ट बताती हैं कि यहां दो दशक पहले ही दंडात्मक कैद प्रणाली को खत्म कर दिया गया था.

कैदियों के पुनर्वास पर खास ध्यान देने की वजह से यहां अपराधियों के दोबारा जुर्म करने के मामलों में भारी गिरावट हुई है.

यहां कैदी अपने सभी नागरिक अधिकारों से वंचित नहीं होते हैं. यहां जेल की सज़ा का मकसद केवल आज़ादी छीनना होता है.