जानें कमाई में सबसे आगे कौन Facebook, Instagram या Twitter ?
फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं, जिनसे अरबों की कमाई होती है.
सोशल मीडिया अब सिर्फ जुड़ाव का जरिया नहीं, बल्कि अरबों डॉलर की इंडस्ट्री बन चुका है. सोशल मीडिया पर ही बैन को लेकर नेपाल में प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए थे.
सोशल मीडिया में फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर तीनों की ही संख्या करोड़ों-अरबों यूजर्स में है पर यहां सवाल उठता है की सबसे तगड़ी कमाई कौन करता है?
फेसबुक Meta का सबसे बड़ा सोर्स विज्ञापन है, जिससे इसे 2023 में 117 बिलियन डॉलर की आय हुई.
भारत फेसबुक का सबसे बड़ा यूजर बेस है, जिससे कंपनी को खास फायदा होता है.
इंस्टाग्राम पर विज्ञापन, रील्स और इंफ्लुएंसर मार्केटिंग से मोटी कमाई होती है.
अकेले इंस्टाग्राम Meta की कमाई में 30–35% योगदान देता है, जिसकी आय 50 बिलियन डॉलर तक पहुंची.
ट्विटर, जिसे अब X कहा जाता है, यूजर्स के लिहाज से तो दुनिया का बड़ा प्लेटफॉर्म है, लेकिन कमाई के मामले में फेसबुक और इंस्टाग्राम से बहुत पीछे है.
रिपोर्ट्स बताती हैं कि 2022 में एलन मस्क के खरीदने के बाद कंपनी ने विज्ञापन से होने वाली आय का लगभग आधा हिस्सा खो दिया है.
साफ है कि सोशल मीडिया की कमाई का गेम फेसबुक और इंस्टाग्राम के हाथ में है, जबकि ट्विटर अभी भी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है.