नवरात्रि में इस फूल से करें चमत्कारी उपाय, बदलेगी किस्मत और मिलेगी मां की कृपा
शास्त्रों में कहा गया है कि गुड़हल का फूल मां काली को बहुत प्रिय है. जो भक्त नियमित रूप से इस फूल को अर्पित करता है मां उससे बहुत प्रसन्न रहती हैं.
दोपहर में आधा खिला गुड़हल का फूल मां काली को अर्पित करके इसे उस व्यक्ति को दें जिस पर नकारात्मक ऊर्जा का असर है.
गुड़हल का फूल खाने से पित्त और कफ नियंत्रित रहते हैं इसलिए इसे स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए भी लाभकारी माना जाता है.
गुड़हल के फूलों की माला बनाकर मां काली को शुक्ल पक्ष की अष्टमी या अमावस्या को अर्पित करें यह उपाय विशेष लाभकारी होता है.
माला अर्पित करते समय कुंजिका स्तोत्र के मंत्र का 11,000 बार जाप करें. मान्यता है कि इससे कार्य सफल होते हैं और मां अपने भक्तों को संकटों से मुक्त करती हैं.
हर शुक्रवार लाल गुड़हल का फूल देवी लक्ष्मी को अर्पित करें और मिश्री के भोग के साथ गुड़हल की कली को तिजोरी या पैसे रखने की जगह रखें.
यदि पति-पत्नी में तनाव है तो गुरुवार को भगवान कृष्ण और विष्णु को पीले गुड़हल का फूल चढ़ाएं. यह उपाय कम से कम 21 गुरुवार तक करें.
अगर कुंडली में सूर्य कमजोर है तो रोज तांबे के लोटे में लाल गुड़हल और कुमकुम डालकर उगते सूर्य को अर्पित करें. इससे सूर्य देव की कृपा से नौकरी और व्यापार में सुधार आता है.
गुड़हल के फूल के ये उपाय न केवल नकारात्मकता दूर करते हैं बल्कि जीवन में सुख, धन, सफलता और पारिवारिक सौहार्द भी लाते हैं.