21 या 22, अक्टूबर के किस दिन है गोवर्धन पूजा, यहां जाने मुहूर्त और तिथि
हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा की एक महत्वपूर्ण जगह है, जो देश के प्रमुख पर्वो में से एक है. ये पर्व भगवान कृष्ण को समर्पित है.
पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा का उत्सव हर वर्ष कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है, जिसमें गाय के गोबर से भगवान कृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है.
साथ ही इसमें भगवान कृष्ण को छप्पन भोग लगाया जाता है. इस पर्व को देश के कई राज्यों में अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है.
कथाओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है की एक बार भगवान कृष्ण के कहने पर सारे ब्रजवासी बारिश के देवता देवराज इंद्र की पूजा न करके गोवर्धन पर्वत की पूजा करते है.
इस चीज से इंद्र ब्रजवासियों से नाराज हो जाते है, जिसके बाद क्रोध और अहंकार में वो पूरे ब्रज में भारी वर्षा कर देते है. जिससे हर तरफ त्राही-त्राही मच जाती है.
ऐसे में इंद्र के क्रोध से ब्रजवासियों को बचाने के लिए कृष्ण अपने बाएं हाथ के छोती उंगली से पूरे गोवर्धन पर्वत को उठा लेते है जिससे सभी लोग उसके नीचे सुरक्षित रह सके.
इसके बाद से गोवर्धन पूजा के पर्व की शुरुआत हो गई. इस कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 21 अक्टूबर 2025 की शाम 05:54 मिनट पर होगा, जो 22 अक्टूबर को रात 08:16 मिनट तक रहेगा.
इस बार यह पर्व बुधवार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जिसका शुभ मुहूर्त सुबह के 06:39 से सुबह के 08:57 तक रहेगा.
इस पर्व के दो शुभ मुहूर्त है और दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर के 03:51 मिनट पर शुरु होगा जो शाम 06:08 मिनट तक रहेगा.