Chhath Puja 2025: कब है छठ पूजा, जाने तिथि से लेकर व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में छठ पुजा एक महापर्व है, खासकर  बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों के लिए जहां इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. 

ये पर्व चार दिनों तक चलता है, जिसमें महिलाएं अपने परिवार की खुशहाली, बच्चों की समृद्धि, सुख-सौभाग्य और अच्छी सेहत की कामना के लिए व्रत रखती हैं.

पंचांग के अनुसार, ये पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय खाय के साथ शुरू होता है जिसका समापन 4 दिन बाद सप्तमी तिथि पर सूर्य देव को अर्घ्य देकर किया जाता है.

इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैय्या की पूजा की जाती है. ऐसे में आइए जानते है की इस वर्ष ये पर्व किस दिन पर पड़ रहा है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष यह पर्व अक्टूबर माह के 25 तारिख से शुरू हो रहा है. 

इस दिन नहाय खाय होगा जिसके दौरान व्रती महिलाएं नदियों में स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं.

इसके बाद 26 अक्टबर को लोहंड़ा और खरना की पूजा होगी, जिसमें महिलाएं निर्जला उपवास रखती है.

फिर 27 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा और संध्या अर्घ्य होगा, जिसमें व्रती महिलाएं नदी किनारे जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं. इसका शुभ मुहूर्त  शाम 06:05 से 07:20 तक है.

28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य दोने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा, जिसमें दूध और जल ग्रहण किया जाता है. इसका शुभ मुहूर्त सुबह 06:42 से शाम 06:04 तक रहेगा.