Mouni Roy Birthday:एक्ट्रेस ने छोड़ा मॉर्डन ट्रेंड, एक ही शख्स से दो बार की शादी, ट्रेडिशनल में लगीं बेहद खूबसूरत

मौनी रॉय ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत करके अब बड़े पर्दे तक का सफर तय कर लिया है. एक्ट्रेस 39 की उम्र में अपने ग्लैमरस लुक्स से बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात देती हैं.

2006 में टीवी शो से करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय ने इंडस्ट्री में 19 हो गए हैं और इस सफर में उनके एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक्स देखने को मिले हैं. लेकिन दुल्हन के रुप में उनका नूर ही अलग था.

एक्ट्रेस के एक नहीं बल्कि दोनों ब्राइडल लुक- पारंपरिक लाल जोड़ा और बंगाली साड़ी दोनों में ही सबसे सुंदर दुल्हन बनकर दिल जीत गईं.

मौनी ने साउथ इंडियन और बंगाली दोनों रिती-रिवाजों से शादी की.लहंगा पहन बंगाली ब्यूटी और साड़ी में साउथ इंडियन ब्राइड बनकर छा गई, वहीं सूरज का गोल्डन और क्रीम शेड उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गया. 

अपने स्पेशल डे पर मौनी ने सब्यसाची का ट्रेडिशनल रेड लहंगा जिसका इंटीक्रेट गोल्ड एम्ब्रॉयडरी, फ्लोरल मोटिफ्स और चौड़ा बॉर्डर उनके ब्राइडल लुक को और स्टनिंग बना रहे थे.

अपने लुक को उन्होंने वी नेकलाइन ब्लाउज जिसका बारीक कढ़ाई लहंगे से कॉम्प्लिमेंट कर गया. वहीं एक दुपट्टे को प्लीट्स की तरह ड्रप कर और दूसरे को सिर पर ओढ़ा जिसके  चौड़ा बॉर्डर पर आयुष्मती भव लिखा था.

मौनी ने अनमोल ज्वेलर्स की कुंदन-ग्रीन मोती जूलरी, चोकर, माथा पट्टी, नथ और चूड़ियों से अपने लुक को और गॉर्जियस बनाया.

साउथ इंडियन वेडिंग के लिए मौनी ने वाइट सिल्क प्लेन साड़ी जिसका लाल बॉर्डर और सुनहरे जरी वर्क और इसके साथ मैचिंग हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहनकर दिल जीत गईं.

मौनी ने अपने साउथ इंडियन ब्राइड लुक के लिए सोने के गणेश जी के पेंडेंट वाला टेंपल जूलरी नेकपीस, चोकर,कंगन, माथा पट्टी और झुमके पहनकर अपने लुक को पूरा किया.