क्यों 20 की उम्र में ही टूट रहा है दिल का स्वास्थ्य? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में 20 से 25 साल के युवाओं को सबसे ज्यादा दिल की बीमारी सताने लगी है
यह उम्र ऊर्जा और फिटनेस की होती है, लेकिन अस्वस्थ जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही युवाओं के दिल पर असर पड़ रहा है
विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ खराब आदतें दिल की उम्र को तेजी से बढ़ा देती हैं और हार्ट अटैक का खतरा दोगुना कर देती हैं
आज की पीढ़ी बाहर का फास्ट फूड और जंक फूड ज्यादा पसंद करती है. तेल और मसालेदार खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ता है, जिससे धमनियां ब्लॉक होने लगती हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है
कम उम्र में नशे की लत सबसे खतरनाक साबित हो रही है. धूम्रपान से दिल की धमनियां सख्त हो जाती हैं और ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है. शराब का सेवन भी दिल की मांसपेशियों को कमजोर कर देता है
युवाओं में लेट नाइट स्टाइल आम हो गया है. देर रात तक जागना और पर्याप्त नींद ना लेना दिल को बूढ़ा बनाने का बड़ा कारण है. इसके साथ ही तनाव और डिप्रेशन भी दिल पर दबाव डालते हैं
आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में ज्यादातर युवा घंटों मोबाइल और लैपटॉप पर बैठे रहते हैं. शारीरिक गतिविधि की कमी से मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जो दिल को कमजोर करती हैं
कॉफी, चाय और एनर्जी ड्रिंक का ज्यादा सेवन हार्टबीट को असामान्य कर देता है. इससे हार्ट रिदम डिसऑर्डर हो सकता है, जो अचानक हार्ट अटैक का कारण बनता है
अगर युवा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और नशे से दूरी अपनाएं तो वे लंबे समय तक दिल को स्वस्थ रख सकते हैं और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं